मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा का कोहराम, आक्रोशित ग्रामीणों ने गया – फतेहपुर सड़क को किया जाम

On: Saturday, September 13, 2025 2:57 AM

फतेहपुर । गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली लगने से हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतक की पहचान शिवम कुमार, पिता जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

फोन कॉल बना मौत का बुलावा

परिजनों के अनुसार शिवम रात में खाना खाकर सोने जा ही रहा था कि अचानक किसी का फोन आया। कॉल सुनने के बाद उसने अपनी मां से कहा “थोड़ी देर में आता हूं” और घर से बाहर निकल गया। देर रात तक नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वे गांव के बाहर बन रहे विद्यालय के पास पहुंचे तो दिल दहला देने वाला नजारा सामने था – शिवम खून से लथपथ पड़ा था, उसके सिर में दो गोली मारी गई थी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

हत्या की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गया–फतेहपुर मुख्य मार्ग पर पौवा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। घंटों जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले को सुलझाने में नाकाम रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि राघोपुर से सटे तपसा गांव में अब तक तीन ऐसी हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी केस का उद्भेदन नहीं कर पाई। इस लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोग दहशत में जी रहे हैं।

पुलिस ने कसी कमर

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों से लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में पकड़ कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक मासूम का भविष्य अपराधियों ने बेरहमी से छीन लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |