मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार लेनिन के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प

On: Friday, September 5, 2025 4:43 PM

टिकारी संवाददाता: जगलाल महतो विचार मंच बिहार के तत्वाधान में पंचानपुर स्थित साइन टेक पब्लिक स्कूल अशोक नगर में शुक्रवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक अविनाश महतो ने किया एवं संचालन बीरेंद्र अर्जक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के संघर्षों और उनके शहादत पर विस्तार प्रकाश डालते हुए उनके सपने को साकार करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक विषमता और अत्याचार के विरुद्ध जो जंग शहीद जगदेव बाबू ने छेड़ा था वह आज भी अधूरा है, जिसे पूरा करने का वक्त आ गया है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जगदेव बाबू के विचारों को जनजन तक पहुंचाने एवं उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय कुमार, सह संयोजक रमाकांत सुधांशु, शिक्षक अरमेंद्र कुमार, विवेक कुमार, ब्रजेश दांगी, रोहित कुमार, अंचल कुमार, विद्यालय के निदेशक सुशील कुमार,सह संयोजक राहुल बैठा, शिक्षक महेशी दास आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |