मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अब रियल-टाइम में मिलेगी इंजन की पूरी जानकारी: पूर्व मध्य रेल में GM छत्रसाल सिंह ने लॉन्च किया GOAL एप्लिकेशन

On: Tuesday, September 2, 2025 3:39 PM

न्यूज डेस्क: रेलवे ट्रैक पर दौड़ती हर ट्रेन को खींचने के लिए एक इंजन होता है, जिसे तकनीकी भाषा में लोकोमोटिव कहा जाता है। ट्रेन की गति, सुरक्षा और समय पर संचालन काफी हद तक इसी इंजन की सही स्थिति पर निर्भर करती है। लेकिन अब तक इन इंजनों की लोकेशन, तकनीकी हालत और रख-रखाव की जानकारी समय पर मिलना मुश्किल था।

इस चुनौती को खत्म करने के लिए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मंगलवार को पटना में GOAL (Generation of Optimized and Automated Loco Links) एप्लिकेशन का शुभारंभ किया। खास बात यह है कि भारतीय रेल में सबसे पहले पूर्व मध्य रेल को ही यह आधुनिक सुविधा मिली है।

GOAL एप्लिकेशन की खासियत
इस नए एप्लिकेशन के जरिए रेलवे अधिकारी अब किसी भी लोकोमोटिव की रियल-टाइम लोकेशन, उसकी तकनीकी स्थिति और रख-रखाव की तारीख जैसी अहम जानकारियां तुरंत देख सकेंगे।

पहले यह सारी जानकारी मैन्युअल रूप से जुटाई जाती थी, जिससे महीनों तक देरी हो जाती थी और तकनीकी दिक्कतें भी आती थीं। अब GOAL एप्लिकेशन की मदद से वही काम कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

महाप्रबंधक ने कहा कि इस तकनीक से न केवल रेलवे संचालन तेज और सटीक होगा, बल्कि संसाधनों का उपयोग भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

विकास परियोजनाओं पर भी हुई समीक्षा
शुभारंभ से पहले श्री छत्रसाल सिंह ने विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में ट्रेनों की सुरक्षा, समयपालन, ट्रैक रख-रखाव, समपार फाटक इंटरलॉकिंग और यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्टेशनों के पुनर्विकास और निर्माण परियोजनाओं को तेजी देने पर विशेष जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मकान मालिक और किरायेदार बाहर, चोरों ने 10 लाख का माल उड़ा दिया | तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक अस्पताल में भर्ती | कुंदन हत्याकांड: मां की आंखों के सामने बेटे को गोलियों से भूना गया, तीन साल बाद भी कातिल खुलेआम घूम रहे हैं | बिहार लेनिन के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प | मेंटेनेंस कार्य को लेकर 6 घंटे का शहर में होगा पावर कट | शिक्षक दिवस पर ज्ञान भारती के बच्चों का मनमोहक कार्यक्रम | पंचानपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का शानदार आयोजन, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब | टिकारी बस स्टैंड की सैरात बंदोबस्ती 28.83 लाख रुपये में अभिषेक कुमार के नाम | बिहार बंद का टिकारी में मिलाजुला असर, विपक्ष ने कहा फ्लाप शो | NIRF Ranking 2025: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार देश के टॉप 200 संस्थानों में शामिल, लॉ विभाग 23वें और फार्मेसी 63वें स्थान पर |