मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में करंट से युवक की मौत, खेत में गिरा विद्युत प्रवाहित तार बना हादसे की वजह

On: Wednesday, August 27, 2025 4:26 PM

बेलागंज : थाना क्षेत्र के प्रेम बिगहा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 27 वर्षीय रविकांत कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, रोजाना की तरह बुधवार सुबह रविकांत शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत में पहले से टूटा हुआ और विद्युत प्रवाहित तार गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक रविकांत घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच, गया भेज दिया।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के लिखित आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ |