मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खिजरसराय में महिला पर लोहे की रॉड से हमला, सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार

On: Sunday, August 24, 2025 11:56 AM

गया। जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाना (तिवारी बिगहा) गांव में 21 अगस्त की रात एक महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गले से सोने की चेन लूट लिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में पीड़िता सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह टांके लगाए।

पीड़िता के पति ब्रजेश्वर त्रिपाठी ने थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, घटना की रात सुशीला देवी घर पर अकेली थीं। रात लगभग 9 बजे दरवाजे पर दस्तक होने पर उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, कथित शराब के नशे में धुत आरोपी घर में घुस आया और महिला से अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से सुशीला देवी के सिर पर जोरदार प्रहार किया और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।

घटना पर पूछे जाने पर खिजरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि वे वर्तमान में सरकारी कार्य से जहानाबाद में हैं। मामले की जानकारी परिजनों से मिली है और थाना लौटने के बाद इसकी जांच की जाएगी।

उधर, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है। घटना के बाद भी वह क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड | ✍️पाठकों की कलम से: क्रांति से दफ्तर तक: एक ‘स्थगित क्रांतिकारी’ की दास्तां | सोना लूटकांड: रक्षक ही बने भक्षक; आधी हकीकत, आधा फसाना और पुलिस की साख पर दाग | बिहार दरोगा परीक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय | बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर गया में तैयारियां पूर्ण, 17 केंद्रों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर | गया में अवैध बालू खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 24 ट्रैक्टर जब्त, 1.33 करोड़ का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप | गया: नवजात मृत्यु दर पर स्वास्थ्य विभाग सख्त; लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर गिरेगी गाज |