मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

On: Thursday, August 21, 2025 4:40 PM

✍️देवब्रत मंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 22 अगस्त को बिहार दौरे और गया जंक्शन से जुड़े कार्यक्रम को लेकर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और जीआरपी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और जीआरपी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों एवं बल के जवानों ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, फुटओवर ब्रिज, टिकट काउंटर और प्रवेश द्वारों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने और रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील की।

आरपीएफ और जीआरपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। स्टेशन के प्रत्येक कोने की गहन जांच की जा रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोगात्मक भूमिका निभाएं।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से दुरुस्त कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |