मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-कामाख्या एक्सप्रेस में हुए हंगामे के बाद आरक्षण पर्यवेक्षक पर गिरी गाज

On: Wednesday, August 20, 2025 5:27 PM

✍️देवब्रत मंडल

15689 गया-कामख्या एक्सप्रेस में मंगलवार को हुए हंगामे की वजह से एक रेलकर्मी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। विभागीय स्तर से हुई प्रारंभिक जांच में गया जंक्शन के आरक्षण पर्यवेक्षक के विरुद्ध विभागीय स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में गया जंक्शन के आरक्षण पर्यवेक्षक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

बता दें कि मंगलवार को 15689 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में एस-7 कोच नहीं लगे थे लेकिन इस कोच में 63 यात्रियों ने अपने टिकट बुकिंग करा चुके थे। जब गया जंक्शन से ये ट्रेन खुलने वाली थी इस कोच के यात्री अपना कोच नहीं रहने के कारण परेशान हो गए थे। ट्रेन खुलने के बाद आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर रोक दिया था और अपनी कोच की व्यवस्था करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए थे। इसके बाद ट्रेन को बैक करना पड़ा। एक स्लीपर कोच जोड़ा गया था। इसके बाद गया जंक्शन से यह ट्रेन दो घन्टे देरी से खुली।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन का चार्ट सोमवार की रात ही गया जंक्शन के आरक्षण कार्यालय से तैयार किया जा चुका था। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस ट्रेन के कम्पोजीशन का मेमो आरक्षण कार्यालय को सुबह सात सवा सात बजे ही कैरेज एंड वैगन विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन इस मेमो को नजरअंदाज कर दिए जाने के फलस्वरूप यह समस्या उत्पन्न हो गई थी और नतीजा यह हुआ कि एक तरफ जहां यात्रियों को परेशानी हुई तो दूसरी तरफ इस ट्रेन में लगाए गए एक एसी कोच में टिकटों की बुकिंग नहीं हो सकी। जिससे रेल को राजस्व की हानि हुई।

इधर, रेलवे सूत्रों ने बताया इस ट्रेन में एक स्लीपर कोच को हटा लिए जाने और इसकी जगह एक एसी कोच जोड़े जाने से संबंधित पत्र इस घटना के बाद गया जंक्शन के संबंधित पर्यवेक्षकों को भेजी गई।
बहरहाल, प्रारंभिक जांच में आरक्षण पर्यवेक्षक की गलती सामने आने पर इनके विरुद्ध ‘दंडनीय’ कार्रवाई करते हुए पूर्व मध्य रेल मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा इस घटना की उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |