मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, गया के अलावा डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर होगा उद्घाटन समारोह

On: Wednesday, August 20, 2025 2:56 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन के उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम गया जंक्शन पर होगा। इसके अलावा डीडीयू मंडल मुख्यालय जंक्शन पर भी इस नई ट्रेन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दिन गया जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

गया जंक्शन

प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के साथ साथ गया जंक्शन को लाइट से ही तिरंगे का आकर्षक लुक देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गया जंक्शन के साथ साथ अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ और डीडीयू जंक्शन पर भी इस दिन उद्घाटन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

डीआरएम उदय सिंह मीना बुधवार को विशेष ट्रेन द्वारा गया जंक्शन पहुंचे। यहां आने के बाद वे मानपुर जंक्शन गए। यहां डीआरएम का स्वागत स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद बंधुआ स्टेशन गए। जहां उन्होंने एक रेल ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद यहां से पुनः गया जंक्शन लौट गए।

गया जंक्शन पर डीआरएम श्री मीना का स्वागत गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया। डीआरएम के साथ एडीआरएम दिलीप कुमार, डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के अलावा ब्रांच अधिकारी भी थे। गया जंक्शन पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कुछ देर के लिए समीक्षा बैठक की। इसके बाद मगध विश्वविद्यालय, बोधगया गए। जहां 22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |