मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: तालाब से मिला पासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

On: Sunday, August 17, 2025 12:18 PM

गया| फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौवा गांव स्थित सौंड्रा बांध के पास तालाब से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय चौधरी (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. दासो चौधरी, निवासी पौवा, थाना फतेहपुर, जिला गया के रूप में की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक हबीबुल्ला अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच

थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला डूबने से हुई मौत का प्रतीत होता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 16 अगस्त की शाम नहाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने जताया हत्या का आरोप

हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी को नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने आरोप लगाया कि अजय चौधरी की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। परिजनों का कहना है कि शव पर सीने में काले निशान और मुंह से खून निकलने के संकेत मिले हैं।

परिजनों ने यह भी कहा कि अजय नहाने नहीं गए थे, बल्कि किसी ने उन्हें बुलाकर साजिश के तहत उनकी हत्या की। ग्रामीणों का कहना है कि अजय चौधरी पासी समाज पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष थे और समाज के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते थे।

अजय चौधरी अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन लिखित आवेदन देकर आगे की कार्रवाई करेंगे।

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |