मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बेलागंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेला–बणाबर सड़क किया जाम

On: Friday, August 8, 2025 2:50 AM

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टहलने निकले व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंदी यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे आनंदी यादव रोज़ की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बेलागंज थाना पुलिस को दी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए बेला–बणाबर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जाम समाप्त कराया जा सके।

सड़क जाम की वजह से बणाबर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में लाखों श्रद्धालु बणाबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यह अवरोध श्रद्धालुओं की यात्रा में बाधा बन गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |