मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चौकिए मत! यह गया जंक्शन का वीआईपी गेस्ट हाउस है और स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय भी

On: Monday, August 4, 2025 4:49 PM

देवब्रत मंडल

गया जी जंक्शन के भवन को विश्वस्तरीय लुक देने की कवायद जारी है लेकिन कब यह पूरी तरह से बनकर तैयार होगा ये कहने या बताने वाले कोई नहीं हैं यहां।
पुराने स्ट्रक्चर को डेमोलिश कर दिया गया है और कई कार्यालयों को अस्थायी तौर पर इधर उधर शिफ्ट कर दिया गया है। इसी इधर उधर के कारण गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक का कक्ष, कार्यालय और वीआईपी गेस्ट हाउस भी इधर उधर करना पड़ा है। इस तस्वीरों को गौर से देखिए। बाहर से दिखने पर क्या कोई यात्री यह कह सकता है कि इसी झोपड़ी(हट) में स्टेशन प्रबंधक बैठा करते होंगे। इसी में सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के कुछ देर के बैठने के लिए जगह भी दी गई है।

इसी में एसएस के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों के भी बैठने की जगह है। इसी के बगल में डिप्टी एसएस का कार्यालय है। इस कमरे में एक भी पंखा नहीं लगा हुआ है। हां एक एसी लगा हुआ है लेकिन जब बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है तो समझने और अनुभव करने वाली बात है।

जबकि देखा जाए तो ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन की पूरी जिम्मेदारी इसी करकटनुमे कार्यालय में कार्य करने वाले एसएस, एसएम, टीआई, डिप्टी एसएस, पोर्टर आदि कर्मचारियों की है। ऐसे में इन्हें किस प्रकार की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है ये बताने की नहीं बल्कि महसूस करने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |