मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मनीष मांझी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार, देशी कट्टा जब्त

On: Sunday, August 3, 2025 4:05 PM

गया: जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी मोहल्ले में मनीष मांझी की हत्या के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर मुख्य साजिशकर्ता सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

एसएसपी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत एसआईटी, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मानवीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता बबलू मांझी उर्फ विशाल (पिता: सोहराय मांझी, निवासी: बैरागी मोहल्ला, डेल्हा, गया) को गिरफ्तार कर लिया। बबलू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, बबलू की सूचना के आधार पर एक अन्य अभियुक्त बंटी मांझी (पिता: धीरेंद्र मांझी, निवासी: बैरागी मोहल्ला, डेल्हा, गया) को भी हिरासत में लिया गया।

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कांड के संबंध में डेल्हा थाना में कांड संख्या 170/25, दिनांक 03.08.2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बबलू मांझी उर्फ विशाल का आपराधिक इतिहास
मुख्य अभियुक्त बबलू मांझी उर्फ विशाल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ डेल्हा थाना में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:

  • कांड संख्या 224/15
  • कांड संख्या 131/17
  • कांड संख्या 161/24
  • कांड संख्या 122/25
  • कांड संख्या 170/25

पुलिस ने इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर जनता में विश्वास कायम करने का प्रयास किया है। जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |