मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 हज़ार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आनो खान गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था वांछित

On: Friday, August 1, 2025 2:01 PM

गया। गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंदौती थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड सहित कई संगीन मामलों में वांछित और ₹50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी आनो खान को पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आनो खान की गिरफ्तारी इमामगंज थाना क्षेत्र के मलहारी गांव से हुई है, जहां वह गुप्त रूप से अपने घर आया हुआ था।

विशेष टीम ने किया था संचालन

एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन और विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसमें चंदौती थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम मलहारी गांव पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान आनो खान, पिता नुरूद्दीन हैदर खान, निवासी मलहारी, थाना इमामगंज, जिला गया के रूप में की।

हत्या कांड में नामजद था आरोपी

29 अक्टूबर 2024 को चंदौती थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में चंदौती थाना में कांड संख्या 410/24 दर्ज की गई थी, जिसमें आनो खान की संलिप्तता पाई गई थी।

कांड में IPC की गंभीर धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और BNS की धाराएं भी दर्ज हैं। इस केस में अब तक चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पहले भी दर्ज है हत्या का मामला

गिरफ्तार अपराधी आनो खान पर पहले से भी एक हत्या का मामला दर्ज है।
इमामगंज थाना कांड संख्या-24/16, दिनांक-26.02.2016, धारा-302/34 IPC, 27 आर्म्स एक्ट और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत वह आरोपी है।

SSP आनंद कुमार ने दी चेतावनी

एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि गया जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी कानून से भागने की कोशिश करेगा, उसे जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |