मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज में दर्दनाक हादसा: नदी और आहर में डूबने से तीन लोगों की मौत, मृतकों में 9 साल का बच्चा भी शामिल

On: Wednesday, July 30, 2025 3:52 PM

वजीरगंज (गया)|प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बुधवार को पानी में डूबने की तीन अलग-अलग दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं से गांवों में मातम का माहौल है।

पहली घटना विशनपुर पंचायत के देवाचक गांव की है, जहां श्रवण कुमार का 9 वर्षीय पुत्र अनु कुमार दोपहर में शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह गांव के पास स्थित एक आहर में फिसलकर गिर गया और डूब गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला। परिजन बच्चे को लेकर वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना अमैठी पंचायत के मचलबिगहा गांव की है। यहां के निवासी 55 वर्षीय किसान लक्ष्मण मिस्त्री खेत में धान की रोपाई कर लौट रहे थे। रास्ते में जब वे मंगूरा नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक गहराई में फंसने से डूब गए। बाद में ग्रामीणों द्वारा शव बरामद किया गया। पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने घटना की पुष्टि की है।

तीसरी दुखद घटना महूएत पंचायत के भागलपुर गांव में हुई, जहां टेकारी थाना क्षेत्र के रेवती गांव निवासी 40 वर्षीय फंटूश मांझी की मौत हो गई। फंटूश, अपने रिश्तेदार राजो मांझी के घर मजदूरी के सिलसिले में भागलपुर आए थे। बुधवार सुबह वे खेत में काम करने जा रहे थे, इसी दौरान पैमार नदी पार करते समय डूब गए। काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बाद में नदी में उनका शव मिला। जानकारी पंचायत मुखिया संतोष साव ने दी।

तीनों शवों को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। इन घटनाओं ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |