मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बेलागंज में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

On: Wednesday, June 25, 2025 5:24 AM

गया: डोभी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाइपास के समीप बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8:00 बजे के आसपास की है। पिकअप वाहन बेलगाम गति से आ रहा था और बेलागंज बाइपास पर साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बांसी बिगहा और पड़रिया गांव निवासी छात्र के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों छात्रों को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम छा गया है। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ थाने के पास इकट्ठा हो गई है। लोग सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पिकअप वाहन और चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |