मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आहर में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत, भांजे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

On: Monday, June 23, 2025 4:57 PM

चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार दोपहर एक दुखद हादसे में 19 वर्षीय मोहम्मद आरिज की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव निवासी मोहम्मद अकिल का पुत्र था और भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर मोहम्मद आरिज का भांजा गांव के समीप स्थित आहर में नहाने गया था। इस दौरान भांजा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आरिज आहर में कूद गया, लेकिन तैराकी न जानने के कारण वह खुद डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने भांजे को बचा लिया, जिसे जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतक के पिता मोहम्मद अकिल ने बताया कि उनका बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भोपाल में था और छुट्टियों के लिए घर आया था। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले आहर की जेसीबी से गहरी खुदाई की गई थी, जिसके कारण इसकी गहराई बढ़ गई। उनका मानना है कि आहर की अत्यधिक गहराई इस हादसे का प्रमुख कारण बनी।वहीं, इस घटना के संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |