मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में श्री हनुमत महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा वातावरण

On: Wednesday, May 28, 2025 5:31 PM

फतेहपुर। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत मतासो पंचायत के बड़गांव गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली।

सुबह जैसे ही यज्ञ मंडप से कलश यात्रा की शुरुआत हुई, वातावरण bhi hv “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों में सजे हुए नजर आए। कलश यात्रा डुमरीचट्टी के प्रसिद्ध ढ़ाढ़र नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र पांडेय के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरा।

इसके बाद श्रद्धालु कलश में पवित्र जल लेकर डुमरीचट्टी, इटमा बाजार, शीतलपुर, फतेहपुर, पकरी होते हुए पुनः अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे। वहां विधिवत पूजन-अर्चन के साथ महायज्ञ की अगली कड़ियों का आरंभ हुआ।

यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र पांडेय ने जानकारी दी कि
👉 28 मई को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है।
👉 29 मई को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अरणी मंथन जैसी विधियों का आयोजन होगा।
👉 29 मई से 5 जून तक प्रतिदिन नित्य पूजन व स्वाहाकार आरती होगी।
👉 6 जून को विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने बताया कि वृंदावन से पधारे श्री पीयूष कौशिक जी महाराज प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रवचन देंगे। इसके बाद हर रात 10 बजे से वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का मंचन होगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद के साथ मनोरंजन भी देगा।

अनुष्ठान स्थल पर झूला और विभिन्न दुकानों के सजने से पूरा माहौल मेले जैसा बन गया है। गांव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ रही है।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव आमोद कश्यप, सदस्य नवल पांडे, प्रवीण पांडे, धीरेंद्र शर्मा, सुधीर सिंह, दिनेश प्रसाद, संतु कुमार, विजय सिंह, परशुराम सेन समेत बड़गांव के सभी ग्रामीण पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |