मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी-गोह मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

On: Monday, April 21, 2025 3:12 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर गोह मुख्य मार्ग में रानी बिगहा के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से दो लोगो की मौत के साथ तीन लोग घायल हो गये। घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेलागंज थानाक्षेत्र के दरगाई बिगहा ग्राम निवासी उदय यादव के 20 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार एवं पंचानपुर थाना क्षेत्र के पड़डिया ग्राम निवासी सिधेश्वर यादव के 17 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई। घायलों की पहचान को लेकर कोई जानकारी नही मिली सकी है। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा वाहन दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को अनुमण्डल अस्पताल लाया गया था। जिनमे से दो लोगो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों की गंभीर हालत में मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा दोनो शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद उनके स्वजनों को रविवार को सौंपा दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला |