मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अजीबो-गरीब घटना: गया में उल्लू के हमले से मचा हड़कंप, सात लोग घायल

On: Tuesday, April 15, 2025 2:34 PM
प्रतीकात्मक चित्र

गया, बिहार। जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत चबूरा गांव में एक असामान्य घटना ने ग्रामीणों में खलबली मचा दी है। यहां एक उल्लू ने अचानक हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। यह घटना सोमवार को उस समय हुई, जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान उदय सिंह, लालदेव ठाकुर, सोहराई साव, संजय सिंह, गौतम ठाकुर, सुखदेव ठाकुर और आनंद ठाकुर के रूप में हुई है, जो सभी चबूरा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शी लालदेव ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के कृष्णा यादव के घर में बने बडेरी में एक उल्लू रह रहा था। गांव के कुछ बच्चों ने उसे छेड़ा, जिसके बाद से उल्लू आक्रामक हो गया और रोजाना अचानक लोगों पर हमला कर रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने घटना पर संज्ञान लेते हुए बताया कि उल्लू का यह असामान्य व्यवहार तनाव, पर्यावरणीय बदलाव या उसके आवास में व्यवधान के कारण हो सकता है। वन विभाग की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को उल्लू को परेशान न करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करने का आग्रह किया है।इस घटना से चबूरा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |