मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मंत्री को सौंपा पंचदेवता छठ घाट पर छठ पर्व का राजकीय महोत्सव मनाने का प्रस्ताव

On: Saturday, April 12, 2025 4:17 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद् टिकारी के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। विकास से जुड़े कार्यों के लिए पैसा कभी बाधक नही बनेगा और संबंधित सभी काम होंगे। इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए विभागीय पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टिकारी बहुत पुराना नगर निकाय है। यह भवन 1895 का है और नगरपालिका का गठन 1885 का है। इसे सुरक्षित व संरक्षित रखना जरूरी है और हमारी जिम्मेवारी भी है। उक्त बातें शनिवार को नगर परिषद् टिकारी कार्यालय पहुंचे नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कही। टिकारी में महिलाओं के लिए पिंक टायलेट की व्यवस्था होगी। महिलाओं के लिए पिंक बस भी चलायी जाएगी। नगर परिषद में शामिल नये क्षेत्रों में नागरिक सुविधा को बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा हैं। टिकारी विधायक के अनुरोध पर तुरंत दो सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास से जुड़े मांगों की सूचीपत्र भी सौंपी है। मंत्री मिश्रा ने मांगपत्र के आलोक में कार्रवाई करने की बात कही। उप मुख्य पार्षद सागर कुमार ने टिकारी के प्रसिद्ध पंचदेवता छठ घाट पर छठ पर्व को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चहारदीवारी का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया है। इस अवसर पर मुख्य पार्षद अजहर इमाम, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, ईओ राजेश कुमार झा, जेई अंजनी कुमार सहित कई वार्ड पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि |