मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे में ठेके पर कार्य कर रही एक कंपनी का सुपरवाइजर और गार्ड निकला चोर, पांच लोग हुए गिरफ्तार

On: Thursday, April 10, 2025 4:42 PM

देवब्रत मंडल

रेलवे में ठेके पर काम करने वाली एक नामी गिरामी कंपनी का सुपरवाइजर और गार्ड मिलकर रेल संपत्तियों की चोरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अपराध को अंजाम देने वाले इन दोनों के अलावा इस गिरोह के तीन और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी के पास से रेल संपति भी बरामद कर ली गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए धनबाद जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की सुबह मिली कि सिंदरी मार्शलिंग स्टेशन में रात्रि में प्रतिनियुक्त प्राइवेट कंपनी के चौकीदार एवं कर्मचारी के द्वारा रेल परिसर से रेलवे का लोहा व केबुल की चोरी की जा रही है। चुराई गई रेल संपत्ति को सिंदरी के गुरुद्वारा के पास राजकुमार मल्लिक के कबाड़ी गोदाम में बेचा भी गया है। जिसे कबाड़ी वाला के द्वारा माल को तत्काल निष्पादित किया जानेवाला है। उन्होंने बताया वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टास्क टीम का गठन कर राजकुमार मल्लिक, उम्र-करीब (37), पिता-कालीपद मल्लिक, पता-शहरपुरा, गुरुद्वारा मोड़, गुलगुलिया बस्ती, थाना-बलियापुर, जिला-धनबाद कबाड़ दुकानदार सह संचालक के दुकान से अवैध रूप से प्राप्त की गई रेल संपत्ति (कुल मूल्य 2000/- रूपए) बरामद की गई।
उन्होंने आगे बताया कि इसी की निशानदेही पर BKY-HEW (JV) कंपनी, कोलकाता के द्वारा प्रतिनियुक्त अहमद अली उर्फ़ भानु अली (30), पिता-अनवर अली, पता-कुचवन, थाना- अलीनगर, जिला-चंदौली (उत्तर प्रदेश) वायरमैन सह सुपरवाइजर साथ रात्रि चौकीदार के रूप में प्रतिनियुक्त तीन स्थानीय व्यक्तियों (1)पवन सिंह, उम्र-करीब 20 वर्ष, पिता-उदय सिंह, (2)रोहित मंडल, उम्र-करीब 23 वर्ष, पिता-मंटू मंडल, तथा (3)मोहित कुमार यादव, उम्र-करीब 20 वर्ष, पिता-वैद्यनाथ, तीनों पता-सिंदरी मार्शलिंग यार्ड, थाना-बलियापुर, जिला-धनबाद निवासी को रेलवे के कॉपर केबल कुल मूल्य 8000/- ₹ के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया इस घटना को अंजाम देने वाले सभी पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ रेलवे संपत्ति की कुल मूल्य ₹ 10,000 के साथ गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज किया गया।
विदित हो कि सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी BKY-HEW(JV) कंपनी, कोलकाता को रेल लाइन बिछाने व अन्य संबंधित कार्यों को सम्पन्न कराने हेतु सिविल व इलेक्ट्रिक कार्य हेतु टेंडर आवंटित किया गया है। इस कंपनी के द्वारा रखे गए प्राइवेट कर्मचारी द्वारा लाभ प्राप्ति हेतु रेलवे संपत्ति चुराने की घटना को अंजाम दिया है। जिनका सफल उद्भेदन कर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |