मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, भांजे ने दी मुखाग्नि

On: Wednesday, April 9, 2025 3:47 PM

टिकारी संवाददाता: सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर बुधवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गया। आशुतोष कुमार मिश्रा जिंदाबाद, भारत माता की जय के जयघोष के बीच भगिना वरुण मिश्रा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। स्थानीय मोरहर नदी स्थित अस्मशान घाट पर वैदिक रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पूर्व सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर बाद पैतृक गांव टिकारी प्रखंड के लाव गांव पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बच्चे सहित मां, बहन के करुण क्रंदन व चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गई। इस बीच वृद्ध मां अपने पुत्र के शव से लिपकटर दहाड़ मारकर रोती रही। बीच बीच मे वे कई बार अचेत भी होती रही। काफी मसक्कत के बाद द्वारा अंतिम संस्कार की रस्म पूरा करने के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने शोक परेड किया।

जिसके बाद गगनभेदी देशभक्ति नारो के साथ शव को शमशान घाट लाया गया। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने शोक सलामी दी। साथ ही आशुतोष कुमार मिश्रा के 18 वर्षीय आदित्य को राष्ट्रध्वज सौंपा। जानकारी हो कि मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर अंगरक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से शूट कर आत्महत्या कर ली थी।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के 224 बटालियन के सहायक कमांडर प्रफुल्ल चन्द्र, इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता, मुखिया आशुतोष मिश्रा, बीडीओ योगेंद्र पासवान, सीओ मयंक शेखर, टिकारी थाना सब इंस्पेक्टर सूर्येश शर्मा व विवेकानंद सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार, पूर्व जिला पार्षद व कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, नाथुन पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने को मौजूद थे। मृतक के स्वजन को दी गई तत्काल आर्थिक मदद पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सीआरपीएफ के सहायक कमांडर प्रफुल चन्द्र ने फिनांसियल इमेडीएट के तहत 75 हजार रुपए नगद प्रदान की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |