मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद पति फरार, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस मामले की जांच में जुटी

On: Wednesday, April 9, 2025 7:03 AM

बुधवार की अल सुबह पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्यारे पति की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में हुई है।
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार को अतरी थाना को सूचना मिली कि टेटूआ गांव में एक महिला की उसके पति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष, अतरी थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को संरक्षित किया गया।
मृतका का नाम सुषमा देवी(करीब 32 वर्ष) है। पति का नाम रमेश सिंह है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बहन से पूछताछ की है। बताया गया कि मृतका की बहन ने पुलिस को बताई है कि रमेश सिंह घर में आए और दरवाजा बंद करने के बाद पत्नी सुषमा सिंह को गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन बताया गया है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि इस कांड को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए उन्हें त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही FSL एवं तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के द्वारा उक्त गठित विशेष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव को अंत्यःपरीक्षण हेतु ए.एन.एम.एम.सी.एच, गया भेजा गया है। विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा है कि शीघ्र ही मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में अतरी थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |