मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बच्चों की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से आधा दर्जन घायल

On: Sunday, March 16, 2025 4:44 PM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में बच्चों के खेल के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शबनम खातून की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, पीड़ित शबनम खातून ने आरोप लगाया कि एक साल पहले भी इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसका मामला बेलागंज थाना में केस संख्या 63/24 के तहत दर्ज है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया है और वे बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |