मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में लूटपाट के उद्देश्य से घर पर की फायरिंग, बालबाल बचे लोग

On: Sunday, March 16, 2025 4:24 PM

टिकारी संवाददाता: होली उत्सव के दौरान आपसी विवाद में पिता पुत्र ने फायरिंग कर दहशत फैदा कर दिया गया। हालांकि फायरिंग की घटना में लोग बाल बाल बच गये। घटना टिकारी थाना क्षेत्र के मल्हेया बाजार की है। मामले को लेकर पीड़ित द्वारा टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित स्थानीय निवासी विक्की गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि खड़गपुरा ग्राम निवासी गामा यादव एवं उनके दोनो पुत्रों द्वारा घटना के दिन दोपहर में लूटपाट करने के उद्देश्य से घर पर चढ़ कर हाथापाई करने लगा। जिसके बाद ग्रामीण जुट गए। तब हमलावर राहुल और गामा ने ग्रामीणों पर निशाना साधते हुए फायरिंग कर भागने लगा। विक्की ने बताया कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी राहुल कुमार गांव के एक ग्रामीण बिरजू गुप्ता से उलझ पड़ा था। उसके बाद दूसरे दिन पिता पुत्र घर पर आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद ग्रामीणों द्वारा खोखा बरामद कर पुलिस को सौंपा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। राहुल संगीन अपराध में जेल की हवा भी खा चुका है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |