मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के लोको कॉलोनी मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

On: Friday, March 14, 2025 5:24 PM

देवब्रत मंडल

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

गया: डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी मैदान के पास शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा। घायल की पहचान बंटी के रूप में हुई है, जिसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल एवं तकनीकी टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के जरिए अपराधियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। गया में इस गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |