मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया के लोको कॉलोनी में पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, माफिया फरार

On: Thursday, March 13, 2025 4:15 PM

देवब्रत मंडल

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको कॉलोनी से डेल्हा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। जबकि माफिया फरार होने में सफल हैं। डेल्हा थानाध्यक्ष ने बताया कि कि सूचना मिल रही थी कि लोको कॉलोनी में शराब का अवैध भंडारण और इसकी बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है। सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी के एक बंद सरकारी कर्मचारी के आवास में छापेमारी की गई तो यहां से 13 कार्टन में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की करीब 200 बोतल बरामद की गई है। जबकि तस्कर और माफिया फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कांड अंकित कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बारे में सूचना एकत्र कर उनकी पहचान कराते हुए शीघ्र ही इस मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |