मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे लाइन के किनारे होलिका दहन से खतरे की आशंका, रेल प्रशासन ने की अपील

On: Thursday, March 13, 2025 8:24 AM

देवब्रत मंडल

होली पर्व को लेकर एक तरफ जिला प्रशासन सजग है तो दूसरी तरफ रेल प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। जिले में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त गुरुवार यानी 13/14 मार्च की मध्य रात्रि से कुछ देर पहले से लेकर मध्य रात्रि के बाद है। विशेष कर रेलवे लाइन के किनारे बसे मोहल्ले में होलिका दहन की तैयारी लगभग कर ली गई है। गया-मानपुर ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के बीच गया जंक्शन से शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के बीच अप एवं डाउन लाइन से सटे बसावट वाले मोहल्ले में होलिका दहन होना है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने इन मोहल्ले में बसे हुए लोगों से अपील की है कि होलिका दहन के वक्त इस बात का ख्याल रखें कि किसी प्रकार रेल संपति और रेलयात्रियों को हानि पहुंचे।

विशेषकर “लुकवारी” का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है। इसके लिए रेल प्रशासन स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा की है ताकि होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से लोग मना सकें और राष्ट्रीय संपत्ति (रेल संपत्ति) को किसी तरह हानि नहीं हो। बता दें कि इस रेलखंड के दोनों किनारों पर अगजा के लिए ज्वलनशील वस्तुएं एकत्रित कर सजा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने भी होलिका दहन को लेकर सावधानी बरतने की अपील करते हुए फायर स्टेशन के पदाधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |