मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश और उनकी टीम को मिला लगातार तीसरी बार जीएम अवार्ड

On: Wednesday, March 12, 2025 3:41 PM

देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार तीसरी बार जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही इनकी टीम के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/हाजीपुर व महाप्रबंधक के द्वारा चंडी-नूरसराय रेलखंड मे कुल-23,38,170/- राशि की चोरी की गई ओएचई तार की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफतारी में अहम भूमिका निभाने वाले रेल सुरक्षा बल के कुल 29 बल सदस्यों को 01 लाख रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है। स्वीकृत पुरस्कार की राशि को प्रमुसुआ/रेसुब हाजीपुर के आदेशानुसार दानापुर मंडल के 10 पदाधिकारी एवं जवानों को 60,000/- एवं डीडीयू मंडल के 13 बल सदस्यों को 40,000/- पुरस्कार की राशि प्रदान की गई है।

  1. अजय प्रकाश, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक, गया को ₹5000.00
  2. राजेन्द्र प्रसाद,उपनिरीक्षक, गया को 4000.00
  3. अजय तिग्गा उप निरीक्षक, गया को 4000.00
  4. राजेश कुमार रौशन, सउनि, गया को 3000.00
  5. संजय कुमार राय,प्र.आ,गया को ₹ 3000.00
  6. संतोष कुमार सिह, प्र. आ, गया
  7. विकास कुमार,प्र०आ० गया
    को 3000.00
  8. आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी,गया को ₹ 2000.00
  9. देवेन्द्र प्रसाद,आरक्षी,गया
    ₹ 2000.00
  10. चन्द्रभान पाण्डेय,सउनि, अआशा गया को 3000.00
  11. दीपक ओक्षा प्रоआ.,अआशा, गया को 3000.00
  12. अजीज खाँ, प्र०आ०, सासाराम ₹ 3000.00
  13. फुलचन्द महतो,प्र०आ०, अआशा, धनबाद

लगातार तीसरी बार सम्मान पाने वाले पहले पोस्ट प्रभारी निरीक्षक

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश और उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गया आरपीएफ पोस्ट में सेवा देने वाले पहले ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें और इनकी टीम को लगातार तीसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का प्रमाण है, जिससे गया जंक्शन पर यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा को एक नई दिशा मिली है। बता दें कि इसके पहले पोस्ट प्रभारी, निरीक्षक अजय प्रकाश, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के अलावा सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार रोशन और उनकी टीम के कई अन्य जवानों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया था।

स्मरण रहे कि पिछले साल सितंबर में भी अजय प्रकाश और राजेंद्र प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा के लिए जीएम अवार्ड मिला था। यह पहला मौका है जब गया आरपीएफ पोस्ट में किसी पोस्ट प्रभारी और पदाधिकारी को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला हो। उनके नेतृत्व में टीम के कई सदस्यों को भी उनके बेहतरीन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।

उल्लेखनीय कार्यों की लंबी सूची

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।

महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका

पिछले दिनों संपन्न महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए गया जंक्शन से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अजय प्रकाश की टीम ने शानदार कार्य किया है। उनकी कुशल रणनीति और नेतृत्व के कारण यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।

टीम को भी मिला सम्मान

रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अजय प्रकाश के साथ गया आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार रोशन, कॉन्स्टेबल विकाश कुमार, शशि शेखर और आलोक सक्सेना को भी जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार के साथ नकद राशि भी प्रदान की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |