मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्पीडी ट्रायल द्वारा प्रवीण शर्मा के हत्यारोपितों को सरकार दिलाए फांसी की सजा: सत्येंद्र नारायण

On: Wednesday, March 12, 2025 2:53 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में मंगलवार को भारतीय सेना के जवान हवलदार प्रवीण शर्मा के सम्मान में एक शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जंहा कार्यक्रम का शुभारंभ नम आंखों से दिवंगत प्रवीण शर्मा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद व कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रवीण शर्मा की बालू माफिया गिरोह द्वारा जघन्य हत्या की गई है। पूरे क्षेत्र में माफियाओं का साम्राज्य कायम है और प्रशासन संरक्षक बना है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर से दोषी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित करने, जवान की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, उनके दोनो बच्चों की मुफ्त शिक्षा एवं पांच करोड़ मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। पूर्व जिला पार्षद नारायण ने स्पीडी ट्रायल के तहत इस मुकदमा की सुनवाई करने व हत्यारोपितों को फांसी की सजा दिलाने का मांग किया है। वंही समाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग किया है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान पासवान की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को रामावतार शर्मा, पूर्व मुखिया बीरेंद्र शर्मा, प्रो. मुद्रिका प्रसाद नायक, मिथलेश सिंह, विपिन बिहारी सिंह, जगत राम, कृष्ण गोपाल यादव, सरयू पासवान, जागरूक यादव सहित कई लोगों ने संबोधित करते हुए घटना की घोर निंदा व शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |