मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

माहुरी वैश्य मंडल मनाएगा 41वां मां मथुरासानी महोत्सव एवं होली मिलन समारोह, जानें खास कार्यक्रमों की पूरी जानकारी

On: Tuesday, March 4, 2025 5:01 PM

गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया द्वारा इस वर्ष 41वां मां मथुरासानी महोत्सव भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 22 मार्च 2025, शनिवार से शुरू होकर 30 मार्च 2025, रविवार को संपन्न होगा। महोत्सव का शुभारंभ 22 मार्च को माता की भव्य शोभायात्रा से होगा। यह यात्रा माहुरी वैश्य मंडल भवन, गया से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां मथुरासानी मंदिर, जनकपुर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और प्रसाद वितरण होगा।

महाआराधना के तहत 25 मार्च 2025, मंगलवार को माता का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम माहुरी वैश्य भवन, गोसाई बाग, गुरुद्वारा रोड में संपन्न होगा, जहां भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बनेगा। महोत्सव का समापन 30 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके अलावा, 9 मार्च 2025, रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में समाज के सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |