मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिना आधार eKYC कट जाएगा राशन कार्ड से नाम, तुरंत करें यह जरूरी काम! अब इस मोबाइल ऐप से घर बैठे करें Ekyc

On: Tuesday, March 4, 2025 4:21 PM

गया: जिले के फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार शास्त्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की फ्री राशन योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को सुनिश्चित करने के लिए राशन कार्ड से आधार ई-केवाईसी (eKYC) करवाना अनिवार्य किया गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है। यदि तय समय तक लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उनके नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे।

डीलर की दुकान पर ही कराएं ई-केवाईसी

आपूर्ति विभाग ने सभी डीलरों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दुकान पर लाभार्थियों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करें। हर लाभुक को राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर अपने निकटतम डीलर के पास जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। डीलर के यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह कार्य किया जाएगा।

अब मोबाइल ऐप से घर बैठे करें ई-केवाईसी

सरकार ने लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेशियल ई-केवाईसी (Facial eKYC) की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके लिए दो मोबाइल ऐप – “Mera eKYC” और “AadhaarFaceRD” लॉन्च किए गए हैं। अब कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से खुद ही ई-केवाईसी कर सकता है।

कैसे करें मोबाइल से ई-केवाईसी?

  1. अपने एंड्रॉइड फोन में “Mera eKYC” और “AadhaarFaceRD” ऐप इंस्टॉल करें।
  2. ऐप खोलें और आवश्यक जानकारी भरें।
  3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  4. कैमरे के माध्यम से फेशियल वेरिफिकेशन (चेहरे का सत्यापन) करें।
  5. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

App डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

31 मार्च तक हर हाल में कराएं ई-केवाईसी

प्रखंड आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2025 तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा किया जाना अनिवार्य है। ऐसे में सभी लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन मिलने में कोई दिक्कत न हो।

अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड से आधार का ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो तुरंत अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे यह कार्य पूरा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद |