मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5000 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त, दो गिरफ्तार

On: Thursday, February 27, 2025 11:51 AM

रिपोर्ट – देवब्रत मंडल

गया में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5000 बोतलें जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को विभाग की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

गुप्त सूचना पर चला छापा, दो गिरफ्तार

सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रिय रंजन ने बताया कि बोधगया के टीकाबीघा निवासी सूरज और कुंदन इस प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर आए थे। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पो के जरिए कोडीन युक्त सिरप की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर बोधगया के सांस्कृतिक भवन के पास और कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएन झा रोड पर छापेमारी की गई

5,000 बोतलें जब्त, अन्य तस्करों की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान ABBOTT कंपनी द्वारा निर्मित 5000 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह दवा बिक्री और उपयोग दोनों के लिए प्रतिबंधित है। छापेमारी का नेतृत्व अनि उमेश चंद्र राय ने किया।

अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |