मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मद्य निषेध की कार्रवाई में फिर पकड़ी गई 160 बोतल विदेशी शराब, अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दो लोग दबोचे गए

On: Saturday, February 22, 2025 3:25 PM

Report By: Deobarat Mandal

गया जिले में मद्य निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 बोतल विदेशी शराब जब्त की तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल हो रहे दो वाहनों (एक टेम्पो और एक बाइक) को भी सीज़ किया गया।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

कार्रवाई की शुरुआत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर मोड़ पर हुई, जहां उपेंद्र कुमार नामक आरोपी को 145 बोतल विदेशी शराब के साथ टेम्पो से पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र झारखंड से शराब लाकर गया में बेच रहा था। वह धनगाई थाना के पतलुका गांव का निवासी है। इसी बीच, डोभी थाना क्षेत्र के बरह मोरिया गांव में पवन कुमार नामक दूसरे आरोपी को 15 बोतल शराब के साथ बाइक से पकड़ा गया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। इस अभियान का नेतृत्व मद्य निषेध थानाध्यक्ष प्रभात विद्यार्थी ने किया। टीम में सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार साह समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

इसके अलावा, गया पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।गया एसएसपी के हवाले से बताया गया है अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलाबचंद चौधरी, पे० श्याम चौधरी, सा० मलसा, थाना मुफस्सिल, चमेली देवी, पे० चैतु मांझी, सा० गुलजार बिगहा, थाना मगध मेडिकल, कौशल कुमार, पे० दुर्गा प्रसाद, सा० परसोहदा, थाना गुरारू, रणधीर कुमार उर्फ भीम कुमार, पे० रामाशीष प्रसाद, सा० मन्दा कोईरी बिगहा, थाना गुरूआ, रिपु यादव, पे० स्व० मुंशी यादव, सा० सेवरा टोलादाहा, थाना मैगरा, राजेष कुमार, पे० बासुदेव यादव, सा० अरंगा, पप्पु कुमार, पे० महेश यादव, सा० तेतरिया, सुजीत कुमार, पे० राजेन्द्र यादव, सा० कोकथा, तीनों थाना फतेहपुर, गया को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी जगहों से 73.935 लीटर विदेशी शराब, 10 लीटर विदेशी वियर शराब व दो मोटरसाईकिल जब्त किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |