मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भाभी की चाकू से गला रेतकर हत्या, ममेरे देवर ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

On: Tuesday, February 18, 2025 2:43 PM

डुमरिया: गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ममेरे देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला आरोपी अनुज पासवान (पिता मिथिलेश पासवान) मृतका के घर के बगल में ही रहता था।

घर में घुसकर निर्मम हत्या
मृतका सविता देवी (पति रंजीत पासवान) सोमवार को घर में अपनी सास के साथ अकेली थी। उसका पति, जो स्कॉर्पियो ड्राइवर है, उस समय पैसेंजर लेकर कुंभ मेले गया हुआ था। इसी बीच, आरोपी अनुज पासवान घर में घुसा और सास के सामने ही चाकू से गला रेतकर सविता की हत्या कर दी। सास ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन आरोपी तब तक वार करता रहा जब तक सविता ने दम नहीं तोड़ दिया।

घटनास्थल से बरामद हुआ खून से सना चाकू
सूचना मिलते ही भदवर थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटनास्थल से खून से सना चाकू भी बरामद किया गया है।

हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह आई सामने
परिजनों के अनुसार, हत्या की वजह एक राज था, जिसे मृतका ने उजागर कर दिया था। बताया जा रहा है कि अनुज पासवान की विवाहित बहन का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। सविता ने दोनों को मिलते हुए देख लिया था और यह बात अनुज को बता दी थी। इसके बाद अनुज ने सविता को इस राज को छिपाने के लिए कहा, लेकिन डर था कि कहीं सविता किसी और को यह बात न बता दे। इसी डर से उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी।

तीन बच्चों की मां थी सविता
मृतका मूल रूप से डुमरिया थाना क्षेत्र के नोनीसोत भंगिया गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी नंदई गांव के रंजीत पासवान (पिता मखन पासवान) से हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के तीन मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या ने पूरे गांव को दहला दिया है, और लोग इस निर्मम घटना से स्तब्ध हैं।

रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |