मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

On: Sunday, February 16, 2025 2:59 PM

टिकारी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे दर्जनों श्रद्धालु भगदड़ की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस ने ठहराया रेलवे प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार

इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण और वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की बदइंतजामी का नतीजा है कि श्रद्धालु अपनी आस्था की यात्रा के दौरान असमय काल के गाल में समा गए।

रेल मंत्री से इस्तीफे और मुआवजे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ और घायलों को ₹50 लाख मुआवजा देने की भी मांग की।

पहले भी हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं, नहीं लिया सबक

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में प्रयागराज में हुई भगदड़ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार ने इन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार महाकुंभ के नाम पर भारी भरकम खर्च केवल अपनी ब्रांडिंग पर कर रही है, लेकिन अगर वही धनराशि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर खर्च होती, तो ऐसी त्रासदियों को रोका जा सकता था।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना ने रेलवे प्रशासन की तैयारियों और आपदा प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। सवाल उठ रहे हैं कि क्या रेलवे और प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए तैयार था या नहीं? सरकार और प्रशासन की इस लापरवाही से मर्माहत श्रद्धालुओं के परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर हादसे पर क्या कदम उठाती है और क्या पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |