मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में फाइनेंस कर्मी की हत्या का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, सात अपराधी गिरफ्तार

On: Saturday, February 15, 2025 3:35 PM

शेरघाटी: गया पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की हत्या और लूटपाट के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, शेरघाटी में ज्वेलरी दुकान और एक घर में चोरी करने वाले चार अपराधियों को भी दबोचा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव में दो दिन पहले एक फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

फाइनेंस कर्मी के दोस्त ने ही रची थी साजिश

पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि इस वारदात का मास्टरमाइंड अमरेश ही था, जो मृतक का करीबी दोस्त था। उसने ही अपने दोस्त को लूटने की साजिश रची और पेशेवर अपराधियों को भाड़े पर बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया।

हत्या और लूटपाट में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की हत्या में शामिल गुलशन कुमार, रोहित कुमार और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने 13 फरवरी को लूटपाट के दौरान गोली मारकर फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी थी।

चोरी के मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

शेरघाटी में सोम्यों ज्वेलरी दुकान और एक निजी घर में चोरी के मामले में पुलिस ने पवन कुमार, प्रिंस कुमार, रौशन कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ अपराधी हत्या और चोरी दोनों मामलों में शामिल थे।

अपराधियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस जांच जारी

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गया पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |