मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जेठियन नवोदय विद्यालय में हेल्थ चेकअप कैंप, सौ विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

On: Friday, February 14, 2025 1:27 PM

गया जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जेठियन में शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 100 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में मोहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजया राज लक्ष्मी, डॉक्टर अनवर आलम, जीएनएम अर्चना कुमारी, मुकेश कुमार और नीरज कुमार ने विद्यार्थियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया एवं मुफ्त में दवाएं वितरित कीं

विद्यालय के प्राचार्य जे. पी. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक हैं, क्योंकि कई बार विद्यार्थी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को बता नहीं पाते। इस तरह के आयोजन से उनकी बीमारियों का समय पर पता लगने और उचित इलाज उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। उन्होंने इस पहल को विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के समग्र कल्याण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों की आंखों, त्वचा, पोषण स्तर, दंत स्वास्थ्य एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इस पूरे आयोजन का समन्वय स्टाफ नर्स आशा कुमारी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक ए. के. सिंह, आर. पी. सिंह, एस. के. पांडेय, संतलाल कुमार, संजीत कुमार, अमित रंजन, यू. एन. सिंह, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल |