मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूरा में थाना का सपना साकार, उद्घाटन की तैयारी पूरी

On: Sunday, February 9, 2025 4:18 PM
पूरा थाना भवन

टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड का पुरा थाना आज से अपने नये माडल भवन से संचालित होगा। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है। एसएचओ रंजन कुमार ने बताया कि सिटी एसपी के द्वारा नवनिर्मित भवन का उद्घाटन आज सोमवार को प्रस्तावित है। उद्घाटन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि विगत वर्ष 2023 में तत्कालीन एसएसपी आशीष भारती द्वारा पूर्व में घोषित पुरा ओपी का संचालन शुरू कराया था। भवन न होने की स्थिति में पुरा ओपी की शुरुआत पहले विद्यालय भवन और फिर पंचायत सरकार भवन में संचालित हो रहा था। ओपी को वर्ष 2024 में थाना के रूप में उत्क्रमण किया गया था। तत्कालीन एसएसपी आशीष भारती ने पूर्व में संचालित पुलिस पिकेट को पुनह चालू करने का निर्देश एसडीपीओ गुलशन कुमार को दिया। साथ ही ओपी के लिए प्रस्तावित स्थल अनवाद बिहार सरकार के नाम से उपलब्ध भूखंड में से 60 डिसमिल भूमि में से ओपी के निर्माण के लिए सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित भूमि का सुरक्षा सहित अन्य दृष्टिकोण से निरीक्षण कर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। यंहा बता दें कि वर्ष 2014 में पैक्स चुनाव से पूर्व एक अनुसूचित जाति की हत्या के बाद घटना को राजनीतिक रंग दिया गया था। इसी कड़ी में गांव के लगभग 300 अनुसूचित जाति के परिवारों को उकसाकर घर छोड़कर गांव से पलायन कराकर सामाजिक माहौल को खराब कर दिया गया था। कई दिनों तक हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा के बीच जिला प्रशासन ने पलायन करने वालों को घर वापसी पर सुरक्षा का भरोसा देते हुए तत्काल गांव में पुलिस पिकेट की स्थापना की गई थी। जिसे बाद में हटा लिया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद जीतनराम मांझी ने पूरा में थाना बनाने की घोषणा की थी, जो आज पूर्ण रूप से साकार होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |