मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खूशरूपुर का रहनेवाला माफिया विदेशी शराब लेकर आया था गया स्टेशन, पकड़े जाने पर खुला राज

On: Saturday, February 8, 2025 3:11 PM

देवब्रत मंडल

शनिवार को आरपीएफ एवं जीआरपी गया के अधिकारी व बल सदस्य गश्त एवं संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी के क्रम में शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शराब हरियाणा सरकार द्वारा निर्मित है। जिसे खपाने के लिए बिहार लाया गया था।
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गश्त करते हुए संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर दिल्ली छोर फूट ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति तीन पिट्ठू बैग लिए बैठा हुआ है। जो पुलिस बल को देख कर भागने लगा। जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर वह अपना नाम राजा कुमार ,उम्र 19 वर्ष, पिता राजकुमार चौधरी, पता ख़ुशरूपुर, वार्ड नंबर – 3, थाना- ख़ुशरूपुर, जिला पटना (बिहार) बतलाया।

जिसके कब्जे के बैग रखे सामान के बारे में पूछने पर घबराने लगा। विश्वास में लेकर पूछने पर बताया कि अंग्रेजी शराब लिए हुए हैं। विधिवत तलाशी लेने पर स्लेटी रंग के पिट्ठू बैग से 14 अदद रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की विदेशी शराब प्रत्येक 750 मिली, कथई रंग के पिट्ठू बैग से 06 अदद रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की प्रत्येक 750 मिली एवं 05 अदद ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम विदेशी शराब प्रत्येक 750 मिली तथा काला रंग के पिट्ठू बैग से 08 अदद ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम प्रत्येक 750 मिली तथा 02 अदद जॉनी वॉकर रेड व्हिस्की विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया बरामद शराब की कुल मात्रा 26.250 लीटर, फॉर सेल इन हरियाणा पाया गया। उन्होंने बताया मौके की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। और घटना के बाबत अवर निरीक्षक निरंजन प्रसाद के लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु |