मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के वॉशरूम का फ्लैश काम नहीं करता, यात्रियों को हो रही परेशानी

On: Friday, February 7, 2025 5:02 AM

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश करने का काम द्रुत गति से जारी है लेकिन इस बीच यात्रियों को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए वो भी मयस्सर नहीं हो रहा है। वॉशरूम में लगा फ्लैश काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण यात्रियों को जो असुविधा हो रही है, उसके बारे में कहने की जरूरत नहीं बल्कि महसूस करने वाली बात है। शुक्रवार की सुबह उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में साफ सफाई का काम चल रहा था तो इस क्रम में एक यात्री वॉशरूम का उपयोग करने के लिए आते हैं। जब उन्होंने इसका फ्लैश चलाकर देखा तो पानी नहीं आ रहा था। इसके बाद यात्री परेशान हो गया।

वहीं हैंडवाश के लिए लगे कुछ नल भी ढीला ढाला दिखाई दे रहा है। यानी इसका मेंटनेंस कहें या देखभाल करने वाला कोई नहीं है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बता दें कि करोडों रुपये की लागत से गया जंक्शन को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश करने के साथ साथ इसे बेहतर लुक देने का कार्य जारी है। इस क्रम में ‘नेचुरल कॉल’ के समय इस प्रकार की असुविधा का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है। जिससे गया जंक्शन और रेल प्रशासन के प्रति अच्छा संदेश लेकर यात्री नहीं जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार |