मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रतियोगिता में सफल बच्चे हुए पुरस्कृत, नशामुक्त थीम पर बना पंडाल बना आकर्षण का केन्द्र

On: Wednesday, February 5, 2025 3:56 PM

टिकारी संवाददाता: वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाजितपुर में सरस्वती पूजा के समापन पर समिति द्वारा बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 113 बच्चों ने भाग लिया और 31 बच्चे पुरस्कार के भागीदार बने। समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आयोजन को लेकर नशामुक्त समाज के थीम पर पंडाल का निर्माण कराया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे रविकेश कुमार ने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में सफल विजेता बच्चों को गांव के ही बुजुर्ग अभिभावकों, समिति के सदस्यों एवं शिक्षित नौजवानों ने सभी को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने मे श्यामविनय पासवान, संतोष रजक, पूर्व मुखिया उदय कुमार सिंह, भोला कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन कुमार, प्रेम कुमार, प्रमोद साव, पंकज कुमार, लडडू कुमार सहित सहित स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |