मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर तथा वजीरगंज विस क्षेत्र से वैश्य समाज ने हर हाल में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

On: Tuesday, February 4, 2025 3:44 PM

माहुरी वैश्य मंडल भवन गया में वैश्य समाज की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें वैश्य चेतना समिति के राज्यस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित माहुरी समाज के अध्यक्ष संजीव कुमार संजय के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष मांग रखा गया कि वैश्य समाज के सूची में शामिल लगभग 40 उपजातियों में से मात्र 10 उपजाति का ही विधानसभा में प्रतिनिधित्व होने से अन्य समाज मे उदासीनता पाई जाती है इसलिए वैसे समाज की भी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपना विचार देते हुए बताया कि गया नगर विधान सभा में 46 वार्ड पड़ते है और प्रत्येक वार्ड से 21 सदस्यीय कमेटी का गठन हो जिसमें महिला,युवा एवं उस वार्ड में वासित सभी उपजातियों की सहभागिता हो।

अंत में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू ने स्पष्ट किया कि यदि इस विधान सभा में 10 उप जातियों का प्रतिनितित्व सुनिश्चित की जाएगी और माहुरी ,बरनवाल, पान, पटवा, बढ़ई, लोहार,कुम्हार,नाई ,माली कमलापुरी ,आदि उपजातियों के लिए विधानसभा की सीटे चिन्हित कर सुनिश्चित करने पर प्रदेश स्तर पर विचार की जा रहा है। वैश्य बाहुल क्षेत्र गया नगर तथा वजीरगंज से वैश्य समाज हर हालत में चुनाव लड़ेगी।

इस अवसर पर 11 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन भी किया गया जिसके संयोजक अर्जुन केशरी एवं सह संयोजक के रूप में रीता बर्नवाल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार लोहानी ,कर्मू शाह केशरी,लालमणि दास ,राजू कसेरा ,सतीश विश्वकर्मा, शंभु प्रजापति,ऋषि लोहानी ,रेणु रानी रौनियार, करण कुमार, इंजीनियर केदार चौरसिया, अजय साव , छोटन साव आदि अन्य मुख्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद |