मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के लोको कॉलोनी का पूजा पंडाल बना आकर्षक का केंद्र, दूर दूर से लोग दर्शन के लिए आ रहे

On: Monday, February 3, 2025 2:53 PM

गया के लोको कॉलोनी में पाँचमुहानी कला परिषद के द्वारा इस साल सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। केवल फूलों से सजावट की गई है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। कोलकाता से आए कलाकार ने इसकी सजावट की है। इस स्थल पर पूजा के आयोजन का इतिहास काफी पुराना है। सरस्वती पूजा का आयोजन वर्षों से रेलकर्मियों एवं इनके आश्रितों के द्वारा किया जाता रहा है।

पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्री सरस्वती पूजा समिति के लोगों ने बताया इस कॉलोनी में यह पूजा इनके दादा और पिताजी ने शुरू की थी। जिसमें हिन्दू मुस्लिम रेलकर्मी और उनके आश्रित सम्मिलित हो कर यह आयोजन करते हुए आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में रह रहे और कॉलोनी छोड़ चुके रेलकर्मियों और उनके आश्रित इस परंपरा को निभा रहे हैं। सुबह में पूजा अर्चना के बाद शाम से देर रात तक प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। काफी दूर दूर से लोग इस आकर्षक पूजा पंडाल देखने के लिए आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप |