मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नब्बे प्रतिशत शोषित वंचितों के नेता थे बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद

On: Sunday, February 2, 2025 3:46 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी ब्लाक रोड एमएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जगदेव विचार मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि जगदेव प्रसाद सदैव समाज में समता व समृद्धि कायम रखने के लिए संघर्षरत रहे। उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिन्होंने इज्जत और रोटी दोनों की लड़ाई एकसाथ लड़ी थी।

सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, दस का शासन नही चलेगा उनका प्रसिद्ध क्रांतिकारी नारा के साथ विचार और सिद्धांत था। जगदेव प्रसाद समाज के सच्चे मसीहा और गरीबों की आवाज थे। इस अवसर पर एक स्वर से बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से मांग की आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम को कमलेश कुमार कमल, अधिवक्ता विजय कुमार, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, कवींद्र सिंह, राजदेव दांगी, अनिल प्रसाद दांगी, सिद्धनाथ सिंह, पोखन कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |