मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भारतमाला परियोजना: विष्णुगंज के मुस्लिमों ने कब्रिस्तान बचाने की डीएम से लगाई गुहार

On: Friday, January 31, 2025 3:46 PM

टिकारी संवाददाता: भारतमाला परियोजना के तहत बन रही फोर लेन सड़क में कब्रिस्तान की भूमि शामिल करने पर प्रभावित समुदाय के लोगों ने डीएम से गुहार लगाई है। मामला टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत अंतर्गत विष्णुगंज का है। जंहा स्थित कब्रिस्तान भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे फोर लेन सड़क के चपेट में आ गया है। कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासी व पंचायत के पूर्व मुखिया कार्यकर्ता मो. मुस्तकीम अंसारी ने ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन जिला पदधिकारी के साथ एसडीओ, टिकारी, बीडीओ व सीओ को सौंपते हुए कब्रिस्तान बचाने की गुहार लगाई गई है। अपने आवेदन में अंसारी ने कहा है कि नेपा पंचायत अंतर्गत शहबाजपुर ग्राम का टोला विशुनगंज है। विशुनगंज के ग्रामीणों द्वारा कई पीढ़ियों से जनाजा कब्रिस्तान में दफन किया जाता रहा है। इसके बावजूद कब्रिस्तान की भूमि को भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहित करते हुए पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एक समुदाय के आस्था को ठेस पहुंची है। आवेदन ले माध्यम से मुस्तकीम अंसारी ने कब्रिस्तान की भूमि को अधिग्रहण करने से रोकने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |