मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चाकन्द रेलवे स्टेशन परिसर में गोलीबारी मामले में रेल डीएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

On: Friday, January 31, 2025 2:46 PM

देवब्रत मंडल

घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारी

गया-पटना रेलखंड पर चाकन्द स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की सूचना मिलने के बाद गया रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल सुदर्शन एवं उनके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं इस घटना के बारे में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, चाकन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चार बाइक भी थाने लाया गया है।

रेल डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि चाकन्द स्टेशन के पास रेक पॉइंट के नजदीक घटना हुई है। उन्होंने बताया कि घायल सुदर्शन का कहना है कि घटनास्थल पर झगड़ा हो रहा था, जिसे देखने के लिए चले गए थे, इसी बीच गोली चली और उन्हें लग गई। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार कुछ अज्ञात बदमाश थे। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना के पीछेके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, रेल पुलिस और चाकन्द थाना की पुलिस को संयुक्त रूप से इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

घायल सुदर्शन कुमार

बता दें कि घायल सुदर्शन का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। मालूम हो कि दिन के उजाले में हुई इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद चाकन्द थानाध्यक्ष, रेल थानाध्यक्ष ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |