मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में आग, राहत कार्य जारी

On: Friday, January 31, 2025 4:32 AM

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 20वें बोगी से धुआं उठता देख चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोयले में स्वतः स्फुरण (Self-Ignition) के कारण आग लगी होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के चलते कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन रेलवे प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। फिलहाल, आग बुझाने का कार्य जारी है और रेलवे की तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे |