मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर के भलुआनी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

On: Thursday, January 30, 2025 3:55 PM

फतेहपुर प्रखंड के नौडीहा झुरांग पंचायत अंतर्गत भलुआनी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।

कलश यात्रा भलुआनी गांव से प्रारंभ होकर बगई झरना नदी पुल तक पहुंची, जहां आचार्य कृष्णा स्वामी जी ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु जल को लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान संकीर्तन, भजन-कीर्तन और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लिए हुए श्रद्धा भाव से आगे बढ़ रही थीं, वहीं युवा अबीर-गुलाल उड़ाकर इस धार्मिक यात्रा को और अधिक रंगीन बना रहे थे।

महायज्ञ के अवसर पर अयोध्या से पधारे कृष्णा स्वामी जी महाराज एवं बनारस के प्रवचनकर्ता संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भक्तों को कथा रस से सराबोर करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष नागेश्वर यादव, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सतीश यादव, जन सेवा युवा संगठन के सदस्य रॉयल सुनील यादव सहित अनेक श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |