मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पटना में 9 फरवरी को तेली हुंकार रैली: तैलिक साहू सभा टिकारी इकाई ने की समर्थन की घोषणा

On: Tuesday, January 28, 2025 3:42 PM

टिकारी संवाददाता: आगामी नौ फरवरी को पटना में प्रस्तावित तेली हुंकार रैली में तैलिक साहू सभा, टिकारी इकाई से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। उक्त निर्णय तैलिक साहू समाज की मंगलवार को आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि विधायक सह तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने समाज की एकता और अखंडता के लिए लोगो से रैली में आने का आह्वाहन किया। आगे कहा कि अपने अधिकार के लिए हमें एकजुट होकर रैली को सफल बनाना होगा। समाज की आबादी के अनुपात में ही अपना अधिकार लेने की बात कही। उन्होंने लोगो को बताया कि रैली के माध्यम से तेलघानी आयोग का गठन, व्यावसायिक आयोग का गठन, लोकतंत्र में तेली समाज की उचित भागीदारी व मंत्रिमंडल में तेली समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। बैठक में पुष्पा गुप्ता, छोटन साव, सभा के इकाई के अध्यक्ष अजय साहू, नरेश साहू, विनोद प्रसाद, रमेश साव, प्रभाष आनंद, रणजीत साव, अशोक प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि |